NH-31 पर नहीं थम रहा मौत का खेल, बालू लदा ट्रेलर खाई में पलटा
🚨 NH-31 पर फिर मौत बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रेलर! 🚨
📍 भांवरकोल ब्लॉक के मुमताज कटरा के पास एक बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
🕒 घटना भोर करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।
लगातार हो रहे हादसों के बावजूद NH-31 पर बेलगाम रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहे ये भारी वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
💥 गनीमत रही कि हादसे में ट्रेलर के चालक और सहायक सुरक्षित बच गए।
🤝 घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की।
⚠️ सवाल अब भी वही —
सैकड़ों हादसों के बाद भी आखिर कब लगेगी रफ्तार पर लगाम?