logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के आवेदन शुरू

राजस्थान: वरिष्ठ नागरिकों के लिए राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। इस योजना के तहत बुजुर्गों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा, आवास और भोजन निशुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रमुख तीर्थ स्थलों में जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, वैष्णो देवी और तिरुपति शामिल हैं।

आवेदन के लिए जनआधार कार्ड, आयकरदाता न होने का स्वघोषणा पत्र और सरकारी डॉक्टर द्वारा प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण पत्र जरूरी हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया छह चरणों में पूरी होती है, जिसमें OTP वेरिफिकेशन, आयु चयन, व्यक्तिगत और पते की जानकारी शामिल है। आवेदक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

23
583 views

Comment