logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बानसूर: ठंडे पानी और ठंडाई से जनसेवा की पहल

बानसूर : हरसोरा रोड बाईपास पर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए ठंडे पानी की मशीन लगाई गई है। यह पहल गर्मी के मौसम में राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से की गई है।

आज पावन एकादशी के शुभ अवसर पर महावीर प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल बानसूर, ने राहगीरों एवं आमजन को शीतल ठंडाई का वितरण किया। उन्होंने कहा, “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।” यह कदम जनसेवा की अनोखी पहल के रूप में सराहनीय है।

22
571 views

Comment