बानसूर के हरसोरा रोड बाईपास पर ठंडे पानी और ठंडाई वितरण की पहल
बानसूर के हरसोरा रोड बाईपास : भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन की सुविधा हेतु ठंडे पानी की मशीन लगाई गई है। इस पहल के तहत राहगीरों और आमजन को ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
आज पावन एकादशी के शुभ अवसर पर भी व्यापार मंडल द्वारा राहगीरों एवं आमजन को शीतल ठंडाई का वितरण किया गया। इस कार्य को महावीर प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल बानसूर ने आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि 'प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।'