दौसा: नाबालिग के साथ दरिंदगी, विधायक ने की कार्रवाई की मांग
दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आने पर इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलने पर दौसा विधायक डी.सी. बैरवा पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
विधायक डी.सी. बैरवा ने पीड़िता से भी मुलाकात की और मौके से ही दौसा एस.पी. से फोन पर बात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मानपुर सीओ धर्मराज चौधरी और कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। क्षेत्र में लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।