गुरुग्राम में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े ...
गुरुग्राम में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। जहां पश्चिम बंगाल से आकर महज बारहवीं पास एक शख्स 'डॉक्टर बंगाली' बनकर लोगों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को जैसे ही इस फर्जी क्लीनिक की भनक लगी, तो उन्होंने रेड कर डॉक्टर सुकुमार बिश्वास को गिरफ्तार कर लिया है ।