बिजनौर: बीजेपी नेता पर महिला डॉक्टर ने ब्लैकमेल का आरोप
बिजनौर : महिला डॉक्टर ने बीजेपी जिला मंत्री प्रभात यादव पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना चांदपुर में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रभात यादव के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कुछ दिन पहले बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की थी जिसमें प्रभात यादव को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव भी रखा गया था। मामला पुलिस की जांच के अंतर्गत है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।