खैरथल के भूपेंद्र सिंह यादव ने माउंट एवरेस्ट फतह किया
खैरथल: आनाका गांव के भूपेंद्र सिंह यादव ने माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा। वे एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
23 मई को सुबह 3:26 बजे भूपेंद्र सिंह यादव टीम के साथ माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे। वे एनएसजी एवरेस्ट अभियान-2026 की 16 सदस्यीय टीम के हिस्से हैं।