logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवादा: कौआकोल अस्पताल में छज्जा गिरने से महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल

नवादा: मंगलवार को कौआकोल के जर्जर अस्पताल भवन की छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसमें इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात एएनएम सुनीता कुमारी घायल हो गईं। इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों और नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केवल फीता काटने और फोटो खिंचवाने से विकास नहीं होता, असली विकास तब होगा जब क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जर्जर भवन की स्थिति पर ध्यान देने की मांग की है।

7
210 views

Comment