logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आधार सुपरवाइजरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

भोपाल जिले में आधार सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भोपाल द्वारा आधार सुपरवाइजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के प्रशिक्षक श्री पुष्पेंद्र तिवारी ने आधार पंजीयन एवं अपडेट प्रक्रिया के दौरान आने वाले Exceptional Cases के निराकरण, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आधार सेवाओं के प्रभावी संचालन, त्रुटि निराकरण एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

7
504 views

Comment