जयपुर: भैराना धाम पर औद्योगिक परियोजना के विरोध में साधुओं का धरना
जयपुर: भैराना धाम जो कि बिछुन में स्थित है, जहां संतश्रोमणी दादूदयाल की तापोंस्थली एवं ऐतिहासिक मुक्तस्थल है, वहां प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के विरोध में साधु संतों का धरना एवं पूजा कार्य जारी है। इस धरने को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के समर्थकों एवं आम जनता का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है।
धरने के दौरान सुधार प्रयास किए गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। इस कारण आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह आंदोलन उस धाम की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।