बड़े मंगल के उपलक्ष्य में हुआ भंडारे का भव्य आयोजन
इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)
लखनऊ। बड़े मंगल के पावन अवसर पर रजनीखंड क्षेत्र में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
भंडारे का आयोजन अनुज शुक्ला एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया। आयोजन में सभी लोगों ने मिलकर व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं की सेवा की। वहीं कुलदीप कुमार (दीपू) ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों में उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने वाला बताया।