उपखण्ड कार्यालय कदौरा (बबीना) में स्मार्ट मीटर शिकायत निस्तारण कैंप आयोजित
आज दिनांक 27 मई 2026 को उपखण्ड कार्यालय कदौरा (बबीना) में उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियंता द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित किया गया, जिससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को राहत मिली। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर संबंधी किसी भी समस्या के लिए ऐसे कैंपों का लाभ उठाएं एवं अपनी शिकायतों का शीघ्र समाधान प्राप्त करें।