logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर बीजेपी की चिंता, आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने राज्य सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं से लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि शहर में चोरी, छिनतई, लूट, रंगदारी और फायरिंग जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि प्रशासन अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था भी कमजोर हो चुकी है।

भाजपा नेता ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भाजपा सड़क से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन करेगी।

7
176 views

Comment