घर जाते हुए ट्रक चालक से पैसा वसूलने लगे परिवहन विभाग वाले को नोकरी से हटाया
राजस्थान के चौमूं का है और भास्कर न्यूज़ में छपा है।
क्या हुआ था • वीडियो वायरल: NH-52 पर एक सुरक्षाकर्मी बाइक से ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली करता दिखा। • कौन था: रणवीरसिंह नाथावत, आर्मी से रिटायर्ड। 3 साल पहले राजस्थान एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन के जरिए परिवहन विभाग में 20 हजार/महीना पर सुरक्षाकर्मी लगा था। • टाइमिंग: चार दिन पहले ऑफिस से घर जाते वक्त ट्रक रोका, पैसे लिए और घर चला गया। • एक्शन: वीडियो वायरल होते ही डीटीओ अनूप सहरिया ने मंगलवार को आनन-फानन में सेवा से हटाने के आदेश जारी कर दिए। बड़ी बात ये है
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह के खिलाफ पहले भी अवैध वसूली की शिकायतें हो चुकी थीं, लेकिन स्थानीय नेताओं के दबाव में कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो तुरंत एक्शन लेना पड़ा।
डीटीओ ने बताया कि सरकार के आदेश पर वो और उनकी टीम दूसरे जिलों में जांच के लिए गए थे। इसी बीच ये वीडियो सामने आया। अब संबंधित कंपनी को भी सूचित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया का असर देखो - पहले शिकायतें दब जाती थीं, अब वीडियो वायरल हुआ तो सीधे नौकरी गई 👮➡️🚫
क्या लगता है, ऐसे मामलों में सिर्फ नौकरी से हटाना काफी है या FIR भी होनी चाहिए?