logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामगढ़ में पानी सप्लाई का नया शेड्यूल जारी, अब दिन में एक बार मिलेगा ज्यादा समय तक पानी

रामगढ़। भीषण गर्मी और बढ़ती पानी की समस्या को देखते हुए गांव रामगढ़ में पानी सप्लाई के समय में बदलाव किया गया है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब गांव में पानी दिन में एक बार दिया जाएगा, लेकिन पहले की तुलना में ज्यादा समय तक सप्लाई की जाएगी ताकि सभी लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके।

नए शेड्यूल के अनुसार खेड़ा मंदिर बाजार वाली गली, खेड़ा मंदिर गली, तरखान मोहल्ला, कुम्हार गली और फिरमी वाली गली सहित आधे गांव में सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी पंप चलाकर पानी सप्लाई किया जाएगा।

वहीं दूसरे जोन में लोहार गली, रविदास मोहल्ला, बाल्मीकि मोहल्ला, गुरुद्वारा गली, गुज्जर मोहल्ला और गुरुद्वारा वाली फिरमी में रोजाना शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांववासियों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी भरकर रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

#samacharsansarnews24

0
38 views

Comment