logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीजल- पेट्रोल के दाम में बडोतरी, अघोषित बिजली कटोती से ग्रामीण परेशान, नीट के परीक्षार्थी हताश, छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड- विधायक शेखावत

डीजल- पेट्रोल के दाम में बडोतरी, अघोषित बिजली कटोती से ग्रामीण परेशान, नीट के परीक्षार्थी हताश, छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड- विधायक शेखावत

बदनावर-धार : ट्रीपल इंजिन की सरकार केे नेतृत्व में किसान परेशान है, डीजल- पेट्रोल के दाम में बेहताशा बडोतरी, अघोषित बिजली कटोती से ग्रामीण परेशान, नीट के परीक्षार्थी हताश, छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड, देश का सबसे स्वच्छ शहर वासी कभी गंदे पानी से तो कभी पीने के पानी के लिए परेेशान हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली विभाग की खुली लुट मचा रखी है। काकरोच पार्टी बने न बने कितु इस आंधी ने देश के नेताओं की नींद उडा दी है।

उक्त बात बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने विधायक कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पत्रकार वार्ता में विधायक शेखावत ने आगे कहा कि भीशण गर्मी में प्रदेष सरकार किसानों के साथ छल कपट कर मुर्ख बनानेे का काम कर रही है। सर्मथन मुल्य पर गेहू खरीदी लेट शुरु हुई, पहले किसानों को 7-8 दिनों तक लाइन में खडा किया, कही तोल कांटों का अभाव तोे कही मजदूरों की कमी, तोल हो गया किंतु पैसा किसानों को नहीं मिला। वही तीसगांव खरीदी सेन्टर पर किसानों से 2 से 4 हजार रु तक की राशि तोल के नाम पर ली जा रही। कोई किसान राषि नहीं देता हे उसका गेहू रिजेक्ट कर दिया जाता है या समय की समाप्ति बतायी जाती है। जो किसान पैसा दे देता है तो किसी भी परिस्थिती में उसकेे गेहू का तोल हो जाता है। इस संबंध में कलेक्टर व एसडीएम को भी अवगत कराया गया है। गेहू खरीदी तारीख बढाने की मांग भी है। शेखावत ने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में गेहू परिवहन करने वाले टाॅसपोर्टरों का भुगतान नहीं करने से भी गेहू परिवहन में परेशानी हो रही है। गेहू परिवहन नहीं होने सेे किसान को भुगतान नहीं हो पाया है।

युद्व का बहाना कर डीजल पेट्रोल के दाम 7 दिन में तीन बार बढाया-

विधायक शेखावत ने कहा कि युद्व का बहाना कर 7 दिन में तीन बार दाम बढाया। अब जबकि युद्व बंद हो गया तो इंधन के दाम में बढोतरी क्यों। जब सस्ता तेल आ रहा तब सरकार ने 38 लाख करोड कमाए किंतु कुड आइल थोडा मंहगा होने पर तेल के भाव में बडी वृृद्वि कर दी गई। मंत्री निर्मला सीतारणम के वक्त्य पर कहा कि देश में 80 प्रतिशत प्रांतों में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री भी इनके है, 15 रु वेट कम करके जनता का राहत देना चाहिए। किंतु सरकार जनता के साथ धोखा कर अगले एक महिने तक भाव बढा कर लोगों की आंखो में धुल फैंकने का काम करेगे। पेट्रोल डीजल की बचत हेतु अधिकारी, मंत्री साइकल से यात्रा करे।

गांवों में अघोषित बिजली कटोती पर विभाग को लिया आडे हाथो-

विधायक शेखावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रात में अघोषित बिजली कटोती से ग्रामीणांे को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। विभाग के पास टांसफार्मर में आइल डालने का पैसा नहीं है।स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लुटा गया। विद्युत कटौती बंद की जाए।

देश के युवाओं ने काकरोच जनता पार्टी के माध्यम सेे बता दिया है कि युवाओं में सरकार के प्रति भारी अंसतोष है। काकरोच जनता पार्टी को गोमूूत्र व गोबर खाने वाले समझे ना समझे पार्टी बने ना बने किंतु जनता किस दृष्टि से देख रहे है बहुत बडा घमाशान होने की आंशका व्यक्ति की।

इंदोर में पेयजल संकट- उमडी भीड से बचने के लिए 3 विधायक पिछले दरवाजे से निकले-

7 बार स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर में इन दिनों पेयजल संकट गहराया है। पानी के लिए लोग सडकों पर निकल पढे है। भीड देखकर 3 विधायक पिछले दरवाजे से निकल कर गए। तथा पिछले दिनों गंदा पानी पीने से कई लोगों की मौत मे भी लोग सडको पर निकले थे। लोगों का सडक पर निकलना भयावता के संकेत है।

जनता को जागने का समय आ गया-

जनता को जागने का समय आ गया है। मंहगाई के नाम पर सरकार लोगों की जेब पर बडा डाका डाल रही है। जनता आर्थिक रुप से परेशान है। शेखावत ने आशंका व्यक्त की कि बेलगाम सरकार से परेशान जनता नेपाल, बंगला देश व श्री लंका जैसी स्थिती निर्मित होने पर जनता सडक पर उतर सकती है। वही नेताओं को पिछले दरवाजे से भागना पड सकता है।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिप सदस्य अशोक डावर, निर्देश सोनगरा, विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, देेवपालसिंह जादव, अभय पाटीदार, जगदीश बना, राकेश पंवार, विनोद शर्मा, कानवन ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गोयल, राजेन्द्र जाट, आर पी सिह एवं आशिश जोशी सहीत कई कार्यकर्ता मौजूद थें।

0
13 views

Comment