logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

पलासी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोगजन भाग के प्रधानाध्यापक अबू बकर एवं सामाजिक विज्ञान के शिक्षक मो. तौफीक रेजा के नेतृत्व में छात्रों को “सरकार की भूमिकाएं” विषय के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलासी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस दौरान छात्रों को अस्पताल की कार्यप्रणाली, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं एवं आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। सीएचसी पलासी में मौजूद डॉ. परवेज हयात एवं डॉ. मेहर फातमा ने बच्चों से बातचीत करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं उनसे लड़ने के तरीकों को सरल भाषा में समझाया।

डॉक्टरों ने बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार, समय पर इलाज एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी बताया ओर छात्रों को आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। छात्रों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है तथा सरकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझने में सहायता मिलती है।
Journalist
Shams Reza
8757860816

5
14 views

Comment