बाराबंकी: डाडियामऊ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस ने शुरू की जांच।
Ashutosh Verma (Digital Reporter)
UpNotifications
बाराबंकी: मसौली थाना क्षेत्र के डाडियामऊ गांव में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्रता की।
त्रिलोकपुर चौकी पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।