डोलिका में भारी श्रद्धालु भीड़ के बीच भंडारा आयोजन
दौसा: सिकराय तहसील के ग्राम डोलिका (बन्धा भीतर) स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में 26 मई को विशाल पद दंगल कार्यक्रम आयोजित हुआ। करीब 45 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी के बावजूद हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे और दिनभर चली पद प्रस्तुतियों का आनंद लिया। क्षेत्र की प्रसिद्ध पद पार्टियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं, जिससे धार्मिक माहौल में भक्ति रस का अनुभव हुआ।
कार्यक्रम में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और देर रात तक आयोजन का आनंद लेते रहे। आयोजकों शिवलाल मीणा एवं मिंटूराम मीणा ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। 27 मई को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से भाग लेने की अपील की है।