पटना: नाबालिग बच्ची को जबरदस्ती उठाने का प्रयास, जन सुराज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के होटल "हिडन विला" में एक नाबालिग बच्ची को उसके पिता की उपस्थिति में जबरदस्ती उठाकर ले जाने की कोशिश हुई। इस घटना ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां अपराधी भयमुक्त होकर कार्रवाई से बच रहे हैं और जनता भय में जी रही है।
आज अनूप मैथिल और आदित्य मोहन के नेतृत्व में जन सुराज की एक टीम पीड़ित बच्ची के पिता से मिली है। जन सुराज ने कहा कि वे बच्ची और उनके पिता के साथ हर स्तर पर खड़े हैं और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए जन सुराज संघर्ष वाहिनी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।