logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर वनवासी कल्याण आश्रम का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में लोग पांच अलग-अलग जगहों पर ठहरे हैं और पारंपरिक वेशभूषा में शोभा यात्रा निकालते हुए लाल किला पहुंचे। इस आयोजन में RSS से जुड़े वनवासी कल्याण आश्रम के सभी हिंदू वनवासी लोग शामिल थे।



कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने वनवासी समुदाय की पहचान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कुछ लोग आर्थिक लाभ के लिए खुद को वनवासी बता रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को वनवासी कहकर अपमानित किया जा रहा है। विरोध करने वालों ने माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मिली तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। जोहार आदिवासी ! जोहार भिलप्रदेश !

96
2806 views

Comment