logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खबर का हुआ असर, सामुदायिक शौचालय की हुई सफाई

महराजगंज। विकास खंड निचलौल क्षेत्र के शीतलपुर एक सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब देखने को मिला है। खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और शौचालय परिसर में साफ-सफाई का कार्य कराया गया।
कुछ दिनों पहले शौचालय के आसपास फैली गंदगी, ऊंची झाड़ियां, बंद पड़े दरवाजे और नियमित सफाई न होने की समस्या उजागर की गई थी। शौचालय के चारों तरफ उगी झाड़ियों के कारण परिसर में गंदगी का माहौल बना हुआ था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
खबर सामने आने के बाद जिम्मेदारों ने मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई कराई। शौचालय के आसपास की झाड़ियों को कटवाया गया, जमा कूड़ा हटाया गया तथा परिसर को उपयोग योग्य बनाने का प्रयास किया गया।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल एक दिन की सफाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। नियमित देखरेख, समय से सफाई और आसपास की झाड़ियों की कटाई जरूरी है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
फिलहाल खबर के बाद हुई कार्रवाई से यह साफ है कि जनसमस्याओं को उजागर करने पर प्रशासन सक्रिय होता है और व्यवस्था सुधारने की पहल शुरू होती है।

21
964 views

Comment