logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. *27 - मई - बुधवार*

==========================
*1* सिर्फ बॉर्डर नहीं, 50 किमी तक हर हलचल पर नजर रखें', अमित शाह ने दिया बीएसएफ जवानों को संदेश

*2* भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के बीच पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने रेगिस्तान की कठिन परिस्थितियों में जवानों के साहस और बलिदान की तारीफ की। उन्होंने सांचू पोस्ट पर हाईटेक सर्विलांस सिस्टम और ड्रोन तकनीक का भी जायजा लिया।

*3* जनसंख्या में जहां अचानक बदलाव आया, वहां की जांच होगी, केंद्र सरकार ने कमेटी बनाई; गृह मंत्री शाह बोले– घुसपैठ देश के लिए बड़ी चुनौती

*4* भारत ने जम्मू-कश्मीर पर चीन-पाकिस्तान का बयान खारिज किया, कहा- दूसरे देश को टिप्पणी का हक नहीं; चीन ने इतिहास से जुड़ा विवाद बताया था

*5* चुनाव आयोग के पास SIR कराने का अधिकार या नहीं? कांग्रेस-RJD, TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

*6* दावा- कर्नाटक CM सिद्धारमैया कल इस्तीफा दे सकते हैं, मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया; कांग्रेस की डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी

*7* घुसपैठियों के खिलाफ बंगाल में कड़ा ऑपरेशन, CM शुभेंदु की चेतावनी के बाद भारत से भाग रहे सैंकड़ों बांग्लादेशी

*8* ममता बनर्जी की पार्टी में हलचल? भाजपा की बैठकों में TMC नेता, CM शुभेंदु अधिकारी से मिले करीबी

*9* अहमदाबाद प्लेन क्रैश जिस हॉस्टल पर हुआ था,वह फिर बनेगा, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल पर ₹105 करोड़ खर्च होंगे, 236 डॉक्टर रहेंगे

*10* अब राजनीति में उतरेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? चुनाव आयोग में दाखिल हुई बड़ी अर्जी

*11* 'भरोसे के लायक नहीं अमेरिका', हमलों पर भड़का ईरान; इंटरनेट बहाली के बीच फिर बढ़ा तनाव

*12* देश में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसका असर सीधे आम आदमी की रसोई पर दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में चना और अरहर दाल के दाम और बढ़ सकते हैं। वहीं डीजल-पेट्रोल की महंगाई और माल ढुलाई खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक महंगे होने की आशंका है। अल-नीनो के कारण कमजोर मानसून की चिंता ने भी बाजार का तनाव बढ़ा दिया है

*13* प्री-मानसून बारिश 29 मई से 5 जून तक संभव, 90% भारत कवर होगी, केरल में नमी कमजोर इसलिए अटका मानसून; UP का बांदा 47.4°C

*14* बेंगलुरु लगातार दूसरे IPL के फाइनल में, क्वालिफायर-1 में गुजरात को 92 रन से हराया, पाटीदार के नाबाद 93 रन, डफी को 3 विकेट

*15* सूर्यवंशी के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, IPL एलिमिनेटर में आज राजस्थान Vs हैदराबाद; क्लासन टॉप स्कोरर बन सकते हैं
=============================

8
124 views

Comment