logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिकंदरा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

सिकंदरा थाना क्षेत्र भाड़ंग्यवास राजवास में एक नाबालिग लड़की को सोमवार देर रात अज्ञात बदमाश उठाकर खेतों में ले गए, जहां आरोप है कि उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश उसे खेतों में छोड़कर फरार हो गए। लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, एएसपी मानपुर सीओ तथा थाना प्रभारी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम, एमओबी यूनिट तथा डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चला रही है।

41
8905 views

Comment