logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालोर: ग्राम चारा के ग्रामीण 15 वर्षों से रेलवे अंडरब्रिज की मांग में संघर्षरत

जालोर: ग्राम चारा, तहसील रानीवाड़ा के ग्रामीण पिछले लगभग 15 वर्षों से रेलवे अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन के कारण आवागमन में गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को परेशानी हो रही है। लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में जालोर-सिरोही के सांसद श्री लुंबाराम चौधरी, पूर्व सांसद श्री देवजीभाई पटेल तथा रेल मंत्रालय को कई बार अवगत कराया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने सामाजिक संस्थाओं जैसे AIMA और मीडिया से भी इस जनहित विषय को रेल मंत्री एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है। संयोजक जोइताराम चौधरी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की मांग की है।

5
102 views

Comment