*चेहरे पर आंसू, दिल में साजिश पत्नी की सच्चाई जान दंग रह गई पुलिस।*
पत्नी, प्रेमी और मौत का खौफनाक खेल: जिस हाथ से सजता था सिंदूर, उसी ने रच दी पति
*चेहरे पर आंसू, दिल में साजिश… पत्नी की सच्चाई जान दंग रह गई पुलिस।*
पत्नी, प्रेमी और मौत का खौफनाक खेल: जिस हाथ से सजता था सिंदूर, उसी ने रच दी पति की हत्या की साजिश“पति मजदूरी करता रहा, पत्नी प्रेमी संग मौत की पटकथा लिखती रही
प्रतापगढ़ से सामने आई इस सनसनीखेज वारदात ने पति-पत्नी के रिश्ते, भरोसे और सात फेरों की कसमें तक सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। जिस पत्नी पर एक पति अपनी पूरी जिंदगी का भरोसा करता है, उसी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
कोहंडौर थाना पुलिस के खुलासे के बाद इलाके में हर कोई यही कहता नजर आ रहा है— “अब किस पर भरोसा करें?”
*कब्रिस्तान के पास मिली लाश, घर में मचा था मातम*
मामला ग्राम भावापुर का है, जहां 28 अप्रैल 2026 की रात विनोद कुमार घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार परेशान हो उठा। गांव में खोजबीन शुरू हुई और कुछ ही देर बाद कब्रिस्त