logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम चारा के ग्रामीणों ने रेलवे अंडरब्रिज निर्माण की मांग की

जालोर: ग्राम चारा, तहसील रानीवाड़ा के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पार करने में हो रही समस्या के समाधान के लिए नया रेलवे अंडरब्रिज (RUB) निर्माण की मांग की है। उन्होंने रेलमंत्री को जनहित याचिका भेजकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण किसानों और आमजन को खेतों एवं आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने में कठिनाई हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि बड़े कृषि वाहन नहीं निकल पाने के कारण लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने ब्रिज संख्या 88 और 90 के बीच उपयुक्त स्थान पर रेलवे अंडरब्रिज बनवाने की मांग की है ताकि किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके। संयोजक जोइताराम चौधरी ने उम्मीद जताई है कि रेलवे मंत्रालय जल्दी सकारात्मक कार्रवाई करेगा।

4
55 views

Comment