logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद के बुधबाजार में पुलिस और पीएसी का संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान।अवैध अतिक्रमण हटाया गया।गरजा बुलडोजर।

मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुध बाजार में मंगलवार को पुलिस और पीएसी ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया। सड़क किनारे लगी अस्थाई दुकानों और अवैध कब्जों को हटाकर जाम से निजात दिलाने के लिए यह कार्रवाई की गई, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी खोखे, टीनशेड और अवैध निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के चलते पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।प्रशासन का कहना है कि बुध बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई बार नोटिस और चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था जिसके बाद कार्यवाही की गई है।अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट रोड और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा। प्रशासन ने साफ कहा कि सड़क, नाली और फुटपाथ पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से बाजार में जाम की समस्या कम होगी और राहगीरों को राहत मिलेगी

4
241 views

Comment