छत्तीसगढ़ में किसानों को टोकन प्रणाली से खाद वितरण
छत्तीसगढ़ : किसान मंत्री केदार कश्यप ने किसानों को खाद वितरण के लिए नई टोकन व्यवस्था की घोषणा की है। इस व्यवस्था के तहत खाद वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और संगठित होगी, जिससे किसानों को सुविधा मिलेगी। मंत्री के अनुसार, विशेष रूप से छोटे किसानों को इस नई प्रणाली से राहत मिलेगी क्योंकि उन्हें एक ही टोकन पर उनकी आवश्यकतानुसार पूरा खाद उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बार-बार समितियों या केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत समाप्त होगी।
सरकार का लक्ष्य है कि खेती के सीजन में खाद का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए और कालाबाजारी तथा वितरण में अनियमितताओं को रोका जाए। इसके लिए सहकारी समितियों और खाद वितरण केंद्रों पर टोकन आधारित प्रणाली लागू की जा रही है। यह कदम खरीफ सीजन के दौरान बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए राहतदायक माना जा रहा है।