logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम चारा के ग्रामीणों ने रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण की मांग की

जालोर : रानीवाड़ा तहसील के ग्राम चारा के ग्रामीणों ने रेल मंत्री से रेलवे लाइन पार करने के लिए नया रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 10 वर्ष पूर्व रेलवे विभाग द्वारा फाटक संख्या 103 बंद कर दिए जाने के बाद किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण वर्तमान में रेलवे ब्रिज संख्या 88 और 90 के नीचे बने संकरे रास्तों का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इनकी ऊंचाई और चौड़ाई कम होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि वाहन नहीं निकल पाते। इससे किसानों को लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ता है, जिससे समय, ईंधन, आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने जोइताराम चौधरी एवं समस्त ग्रामवासियों के माध्यम से मांग की है कि ब्रिज संख्या 88 और 90 के बीच पूर्व फाटक संख्या 103 के आसपास उपयुक्त स्थान पर नया रेलवे अंडर ब्रिज बनाया जाए, जिससे आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

2
90 views

Comment