logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली में बेखौफ चोरों का आतंक: जोगवां गाँव में लाखों की चोरी, गहने और नकदी समेटकर फरार।

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जोगवां गांव का है, जहां मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।



जानकारी के अनुसार जोगवां गांव निवासी गजाधर राजभर का घर गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए।



सुबह जब परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और बक्से खुले देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते गांव में भारी भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।



ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में भय का माहौल है और धीना पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।



गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

6
495 views

Comment