logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ नवगछिया सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बना ककर बदनाम करने का आरोप, नवगछिया साइबर थाने में की शिकायत युवती बोली-उक्त आइडी से गंदे गानों के

🔴ब्रेकिंग न्यूज़ नवगछिया 👉 सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बना ककर बदनाम करने का आरोप, नवगछिया साइबर थाने में की शिकायत

🌀युवती बोली-उक्त आइडी से गंदे गानों के साथ तस्वीरें व अन्य सामग्री अपलोड करने से सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंचा रहा नुकसान

👉परबत्ता थाना क्षेत्र के एक युवती ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए साइबर थाना नवगछिया में शिकायत दर्ज करायी है.

👉पीड़िता ने दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने साइबर थाना को दिये आवेदन में बताया है कि करीब पांच माह से उनके नाम का उपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर गलत व भ्रामक पोस्ट किये जा रहे हैं. युवती का आरोप है कि उक्त आईडी से गंदे गानों के साथ तस्वीरें और अन्य सामग्री अपलोड कर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

👉पीड़िता ने शंकरपुर के चुन्ना कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक कुमार
व नीतिश कुमार पर फर्जी आईडी बनाने और उसका संचालन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब इस संबंध में आरोपितों के परिवार वालों से शिकायत की गयी तो पहले पोस्ट और फोटो हटा दिये, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसी तरह की गतिविधियां शुरू कर दी गयी है. पीड़िता ने ने आरोप लगाया है कि 18 मई को जब वह दोबारा शिकायत करने गयी, तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की. पूरे घटनाक्रम से उनकी और उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है तथा परिवार मानसिक रूप से परेशान है.

👉इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी की गयी है, जिसकी शिकायत संख्या 20505260034619 है. उन्होंने साइबर थाने से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. साइबर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

0
0 views

Comment