जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा की पहल से बुजुर्ग दंपती को मिली राहत
जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड के सांवलापुर गांव के बुजुर्ग दंपती भादो मोहरी एवं इकरासी देवी की समस्या को दैनिक भास्कर में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। उनके वृद्धा पेंशन आवेदन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जामताड़ा एवं प्रशासन की पहल से स्वीकृत कर दिया गया है।
गरीबी और बढ़ती उम्र के चलते परेशान दंपती को अब राहत मिली है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जामताड़ा ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करते हुए उनकी मदद सुनिश्चित की है।