Delhi Faces Severe Water Crisis Amid 45°C Heatwave
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, लेकिन यहां की जनता पानी की किल्लत से भीषण परेशान है। दक्षिणपुरी, संगम विहार और दिलशाद गार्डन जैसे इलाकों में पिछले कई हफ्तों से पानी की सप्लाई बंद है, जिससे लोगों की दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। टैंकरों पर निर्भर जीवन में लोगों का सब्र खत्म होता जा रहा है।
कुछ इलाकों में जहां पानी आ भी रहा है, वहां नलों से गंदा और बदबूदार सीवर का पानी निकल रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पानी पीने योग्य नहीं है और सरकार की लापरवाही से उनकी स्थिति और खराब हो रही है। इस समस्या के विरोध में महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालयों के बाहर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया है। क्षेत्रीय विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हैं और बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।