सी.पी. सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाई 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ
बोकारो। समाजसेवी एव जी जी पी एस के वरिष्ठ शिक्षक श्री सी.पी. सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने अपनी 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ का आयोजन खुले मैदान में वरिष्ठ नागरिकों एवं शुभचिंतकों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर दंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने दंपति के सुखमय वैवाहिक जीवन की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर खुशहाल जीवन की कामना की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत एवं सामूहिक मिलन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
श्री सी.पी. सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन के 30 वर्षों का यह सफर आपसी प्रेम, विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, मित्रगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दंपति के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शादी की 30वीं वर्षगांठ पर बधाई दी।