logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंगलवार को हनुमान पाठ के साथ भंडारे का आयोजन हुआ

मंगलवार को हनुमान पाठ के साथ भंडारे का आयोजन

ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के ग्राम अकेला कुबेरपुर में राकेश मदेशिया द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बजरंगबली की आराधना एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में पूड़ी, छोले, सब्जी तथा भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे शरबत की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर समस्त मदेशिया परिवार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

9
1649 views

Comment