logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जौनपुर आजाद बिंद हत्याकांड में मुख्य आरोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर,BJP नेता भोले राजभर पहुंच से बाहर

उत्तर प्रदेश: जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर 1 मई की रात दूल्हे आजाद बिंद की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश फैल गया। मामले में रवि यादव, प्रदीप बिंद और भोले राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मुख्य आरोपी रवि यादव को मार गिराने का दावा किया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं।

भोले राजभर पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की बहन सौम्या ने भोले राजभर और उसके भाई शोले राजभर को हत्या का मुख्य साजिशकर्ता बताया है और राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। भोले राजभर पूर्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। इस मामले में राजनीतिक रसूख और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

12
340 views

Comment