मेरठ: देवाशीष योग ट्रस्ट द्वारा सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर
मेरठ: देवाशीष योग ट्रस्ट (रजि.) मेरठ, उत्तर प्रदेश द्वारा 25 मई 2026 से 31 मई 2026 तक सात दिवसीय ऑनलाइन निशुल्क योग शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर Google Meet के माध्यम से सायं 6:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा। इसमें अनुभवी योग शिक्षक योग प्रशिक्षण प्रदान करेंगे जो सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त होगा।
संस्थापक और अध्यक्ष कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य स्वस्थ शरीर, शांत मन और सफल जीवन की दिशा में योग को बढ़ावा देना है। सीटें सीमित हैं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9997 000 771 उपलब्ध है।