जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न
⏩जिला पंचायत सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम की अध्यक्षता में टीएल बैठक संपन्न
⏩मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सीईओ श्रीमती गौतम ने सभी विभागों को शिकायतों का शीघ्र एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर “ए” ग्रेड प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती गौतम ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं नगर परिषद सीएमओ को जनभागीदारी से कार्यों में तेजी लाकर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती गौतम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि जिन क्षेत्रों में लोग कुओं के पानी का उपयोग पेयजल के रूप में कर रहे हैं, वहां साफ-सफाई एवं पानी का क्लोरीनेशन कराया जाए। जहां हैंडपंप की आवश्यकता हो, वहां शीघ्र खनन कार्य करवाने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान पर्यटन विभाग को जलाशयों में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नावों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं गृह विभाग को विस्फोटक अधिनियम के तहत खारिज लाइसेंसों के नवीनीकरण, भंडारण स्थलों के निरीक्षण तथा अवैध बिक्री की जांच करने के निर्देश दिए गए।
राजस्व विभाग को आगामी मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां सुनिश्चित करने, जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण करने एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निकायों के सीएमओ को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें कचरा वाहन संचालन की गाइडलाइन का पालन, कचरा नहीं जलाने तथा कांच एवं प्लास्टिक की बोतलों का अलग भंडारण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कृषि विभाग से खाद की उपलब्धता एवं ई-टोकन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। वहीं जनजातीय कार्य विभाग एवं जनपद पंचायत सीईओ को वन अधिकार पट्टों तथा सामुदायिक दावों के नियमों का अध्ययन कर वन अधिकार समितियों का गठन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे, सभी तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
#TLmeeting
#Alirajpur
#JansamparkMP