logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेना भर्ती कार्यालय महू में आयोजित अग्निवीर भर्ती 2025*26 के परिणाम घोषित

*सेना भर्ती कार्यालय महू में आयोजित अग्निवीर भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषित*
इंदौर, 25 मई 2026
सेना भर्ती कार्यालय (महू) द्वारा नवम्बर -दिसम्बर माह में इंदौर में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के विभिन्न पदों का परिणाम 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है। जिसमें उज्जैन और इंदौर संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हैं। यह परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है। सभी उत्तीर्ण उम्मीदवार 28 मई 2026 को सुबह 07 बजे सभी मूल दस्तावेज़ के साथ सेना भर्ती कार्यालय, महू (म.प्र.) में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होवें। भारतीय सेना ने सभी सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर ही चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, महू (म.प्र.) (दूरभाष नंबर-7648815570) से संपर्क कर सकते हैं।
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर

59
1197 views

Comment