बोकारो: थाने के ASI याकूब अंसारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार
बोकारो जिले के थाना बलिदिह में धनबाद एसीबी की टीम ने एक कार्रवाई करते हुए थाने के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर याकूब अंसारी को 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद याकूब अंसारी को धनबाद एसीबी कार्यालय ले जाया गया।
Acb थाना में भ्रष्टाचार अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत 04/2026 केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का संदेश गया है। याकूब अंसारी की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की पहल स्पष्ट हुई है।