logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान में महिलाओं की बढ़ती लापतागिरी पर चिंता

जयपुर: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने के साथ ही लापतागिरी के मामले भी चिंताजनक स्तर पर हैं। प्रदेश में प्रतिघंटे औसतन चार महिलाएं लापता हो रही हैं, जो एक वर्ष में लगभग तीस हजार महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े दिखाते हैं।

जयपुर (2828), कोटा (1568), और उदयपुर (1338) लापता महिलाओं की संख्या के मामले में अग्रणी शहर हैं। राज्य में लापता महिलाओं में सबसे अधिक संख्या 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की है। यह स्थिति महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

0
0 views

Comment