अपर पुलिस अधीक्षक ने किया माधौगढ़ में फ्लैग मार्च
माधौगढ़। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ एवं कोतवाली माधौगढ़ पुलिस बल के साथ कस्बा माधौगढ़ के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार तथा सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।