logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मदरसे का छात्र ट्रेन से लापता घर वालो ने जताई अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की आशंका नही मिला अब तक कोई सुराग

दिनांक 25 मई 2026 को जामिया अमजदिया रिज़विया, घोसी के एक छात्र फ़ैज़ान रज़ा पुत्र एजाज़ अहमद घर जाने के लिए मऊ से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15049 के ज़रिये रवाना हुए थे। लगभग नौ बजे कुछ सोशल मीडिया के माध्यम से यह ख़बर प्राप्त हुई कि उनके साथ ट्रेन मे कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट की है।

इस संबंध में उनके अभिभावकों को सूचना दी गई। अभिभावकों ने बताया कि वे लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब प्राप्त नहीं हो रहा है। बाद में जानकारी मिली कि उनका मोबाइल फ़ोन बंद आ रहा है। इसके बाद परिजन एवं जामिया के शिक्षकगण तुरंत मौके पर पहुंचे।

जामिया अमजदिया रिज़विया, घोसी के शिक्षकों और संबंधित लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई तथा बच्चे को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक परिवार से भी कोई स्पष्ट सूचना प्राप्त नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की पुष्टि हो सकी है।

अतः आम जनता से विनम्र अपील की जाती है कि यदि किसी व्यक्ति को इस छात्र के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत जामिया प्रशासन अथवा दिए गए संपर्क सूत्रों पर सूचना प्रदान करें।

18
4648 views

Comment