logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुलपति की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड में आयोजित सिंडिकेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय ल.नामिवि, दरभंगा बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों मे

कुलपति की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड में आयोजित सिंडिकेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
लनामिवि, दरभंगा बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों में खेल निदेशालय स्थापित करने वाला पहला विश्वविद्यालय- कुलपति

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कुलपति के आवासीय सभाकक्ष में सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई, जिसमें कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा, डॉ हरि नारायण सिंह, डॉ बैद्यनाथ चौधरी 'बैजू', प्रो दिलीप कुमार चौधरी, प्रो अशोक कुमार मेहता, प्रो विजय कुमार यादव, डॉ सविता वर्मा, डॉ शिवानन्द झा एवं डॉ अमर कुमार ऑफलाइन, जबकि मीणा झा, प्रो नारायण झा एवं प्रो विमल कुमार ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। प्रारंभ में कुलपति ने सदस्यों का स्वागत करते हुए स्नातकोत्तर कक्षा में एडमिशन से संबंधित पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। कुलपति ने बताया कि बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों में "खेल निदेशालय" स्थापित करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है, जिसके अंतर्गत पांच तरह के कोर्स चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तत्काल स्थानीय स्तर पर निदेशक की नियुक्ति की गई है, परंतु 2 वर्ष बाद एनसीइटी के नियमानुसार प्रोफेशनल निदेशक की नियुक्ति की जाएगी, जिनका खेल के क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव होगा। कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति की स्वीकृति के उपरांत विश्वविद्यालय में पहली बार शैक्षणिक सीनेट की बैठक का आयोजन आगामी 24, 25 या 30 जून को की जाएगी, जिसमें सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी, जिसके लिए शिक्षा से संबंधित व्यक्तियों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों के रेनुवल की प्रक्रिया इसी सप्ताह में प्रारंभ किया जाए। बैठक में मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, वाणिज्य, भूगोल एवं वनस्पति विज्ञान विषय में प्रमोशन से संबंधित आयोजित सिलेक्शन कमिटी की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान किया गया। कादिराबाद स्थित विश्वविद्यालय की होमगार्ड परिसर वाली भूमि पर भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्य हेतु मांगे गए एनओसी पर सहमति नहीं दी गई, क्योंकि उक्त जमीन डॉ अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी की है, जिसपर छात्राओं के लिए छात्रावास एवं खेल मैदान बनना प्रस्तावित है। उक्त परिसर स्थित जो भूखंड होमगार्ड को भाड़े पर दिया गया था, उसे वापस लेने के प्रो दिलीप कुमार चौधरी के प्रस्ताव पर बैठक में सकारात्मक विचार किया गया। डॉ बैद्यनाथ चौधरी 'बैजू' ने आग्रह किया कि सभी कॉलेज में अलग से परीक्षा भवन के निर्माण का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा जाए, ताकि छात्रों के कोई भी सैद्धांतिक या प्रायोगिक कक्षा संचालन बाधित न हो। उन्होंने आउटसोर्स पर बहाल कर्मियों के वेतन भुगतान हेतु भी राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का आग्रह किया। वहीं गत सिंडिकेट, वित्त समिति, खेल निदेशालय के प्रबंध समिति की बैठक के लिए गए सभी निर्णयों की भी संपुष्टि की गई। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा ने किया।

1
0 views

Comment