हाथरस: 3 बच्चों को छोड़ 20 साल के प्रेमी संग फरार हुई 35 वर्षीय महिला, पीड़ित पति ने लगाई न्याय की गुहार!"see more
हाथरस (उत्तर प्रदेश): जनपद के सिकंदराराऊ क्षेत्र से एक ऐसा अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ तीन बच्चों की मां अपने से 15 साल छोटे प्रेमी के साथ घर से नकदी और जेवर समेटकर फरार हो गई।
पीड़ित पति ने अब पुलिस थाने के चक्कर काटते हुए न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित पति खूबी सिंह के मुताबिक, उसकी पत्नी भावना का प्रेम प्रसंग पिछले 2 साल से सूरज नाम के एक 20 वर्षीय युवक के साथ चल रहा था। मौका पाकर पत्नी घर में रखे 60 हजार रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई।
पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि घर से भागने के बाद भी पत्नी उसे फोन करके मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और अजीब-अजीब ताने मार रही है। इतना ही नहीं, पति को चिढ़ाने और परेशान करने के लिए वह प्रेमी के साथ बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी उसके फोन पर भेज रही है, जिससे पीड़ित बेहद आहत और परेशान है।