हर्रैया तहसील में तहसीलदार अभय राज का स्थानांतरण
बस्ती: हर्रैया तहसील में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तहसीलदार अभय राज का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके समय से उपस्थित न रहने और लगातार विवादों में नाम जुड़ने के कारण की गई है। प्रशासनिक आदेश के बाद क्षेत्र में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, तहसील में कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में लंबे समय से नाराजगी व्याप्त थी। शासन स्तर से तबादले के आदेश के बाद हर्रैया तहसील में नए प्रशासनिक बदलाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।