logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मार्ग पर ट्रिपल टक्कर, बाइक और ई रिक्शा सवार समेत चार घायल

लखीमपुर खीरी। थाना खमरिया क्षेत्र के सरसवा-रेहुआ मार्ग पर चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।



जानकारी के अनुसार सरसवा निवासी 22 वर्षीय शिवा पुत्र धनीराम व 18 वर्षीय अमित पुत्र गुड्डू बाइक से बर्फ लेने खमरिया जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में आगे चल रही बोलेरो को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। इसी बीच पीछे से आ रही बोलेरो भी अनियंत्रित होकर भिड़ गई, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा में सवार प्रमोद पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी चिकनाजती थाना खमरिया तथा बेलतुआ निवासी करीब 30 वर्षीय रामकुमारी पत्नी रामकुमार भी चोटिल हो गए।



स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी खमरिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गंभीर रूप से घायल शिवा पुत्र धनीराम को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

22
6938 views

Comment