logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकरीद के मौक़े पर बहराइच के विभिन्न थानो मे फ्लैग मार्च किया गया

*प्रेस नोट*
*दिनांक- 26.05.2026*

*बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत सर्किल नगर के समस्त थानों में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन *


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश के अनुपालन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय श्री आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्किल नगर के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, क्षेत्राधिकारी पयागपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च एवं मोटरसाइकिल से एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही आमजन को अफवाहों से दूर रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा बताया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जनपद बहराइच पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

*मीडिया सेल, बहराइच*

2
100 views

Comment